छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय केंद्र के द्वारा धान खरीदी का दावा करने वाले भाजपाई बताएं कि अब साय सरकार कर्ज क्यों ले रही है?

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय केंद्र के द्वारा धान खरीदी का दावा करने वाले भाजपाई बताएं कि अब साय सरकार कर्ज क्यों ले रही है?

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय दर्जनों बार पत्रकारवार्ता लेकर केंद्र की सरकार के द्वारा प्रदेश में धान की खरीदी करने का दावा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता यह बताएं कि धान खरीदी के लिए भाजपा की साय सरकार अब कर्ज क्यों ले रही है? छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की धान खरीदी के लिए साय सरकार के द्वारा 37000 करोड़ का कर्ज लेने का फैसला भारतीय जनता पार्टी के झूठ और भ्रम की राजनीति का प्रमाण है। यह साबित हो गया है कि प्रदेश में सत्ता हथियाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता बेवजह केंद्र की मोदी सरकार का महिमा मंडन करके छत्तीसगढ़ के किसानों को बरगलाने का कुत्सित प्रयास करते रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को कर्ज़ में डुबाने का काम कर रही है। 9 महीने की सरकार में पहले ही 25000 करोड़ से अधिक का कर्ज ले लिया है। मोदी की फर्जी गारंटी प्रदेश के लिए कर्ज का सबसे बड़ा कारण बन रही है। किसानों का 2 साल का बोनस देने, महतारी वंदन योजना का मासिक किस्त और अब किसानों से धान खरीदने 37000 करोड रुपए का कर्ज ले रही है। इसी गति से सरकार कर्ज लेते रहेगी तो आने वाले दिनों पर छत्तीसगढ़ में लगभग ढाई लाख करोड़ का कर्ज बढ़ जाएगा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के ऊपर 100000 रूपये से अधिक का कर्ज होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक और सरकार कर्ज के ऊपर कर्ज ले रही है दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के दौरान आम जनता को राहत देने चलाई जा रही योजनाओं को भी बंद कर रही है बिजली के दाम में बढ़ोतरी कर दिया गया है, रजिस्ट्री में 30 परसेंट की छुट् खत्म कर दिया गया है, 18 लाख़ पीएम आवास नहीं दे पा रहे हैं, सरकारी कर्मचारियों को भत्ता नहीं दे पा रहे हैं, संविदा कर्मचारियों को 8 से 9 महीने का वेतन नहीं मिल पाया है, स्वास्थ्य की व्यवस्था कर्मी हुई है, अस्पतालों में ना दवाइयां है ना चिकित्सा उपकरण है, सरकारी नौकरी का अवसर नहीं दिया जा रहा है, सारे विकास काम बाधित है, सुपोषण अभियान भी बंद पड़ी हुई है पूरी तरीका से सरकार की वित्तीय व्यवस्था चरमरा गई है और सिर्फ विज्ञापनों में बड़े-बड़े खोखले दावे किये जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने दावा किया था कि डबल इंजन की सरकार बनने पर प्रदेश का विकास गति से होगा केंद्र सरकार आर्थिक मदद करेगी यहां उसका विपरीत दिख रहे केंद्र सरकार मदद नहीं कर रही है बल्कि डबल इंजन की सरकार डबल गति से कर्ज ले रही है। आम जनता के लिये यह सरकार ट्रबल इंजन साबित हो रही है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!