ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

BIG NEWS : मुख्यमंत्री पर हमला, आक्रोशित लोगों ने फेंका कुर्सी, नहीं मिलने देने से थे नाराज

बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद में कुर्सी फेंकी गई है. समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद के कंचनपुर में सीएम के ऊपर आक्रोशित लोगों ने कुर्सी फेंकी जो उनके चेहरे के ठीक सामने से गुजरा. इसके बाद सीएम को घेरे में लिए हुए सुरक्षाकर्मियों ने बचाया. दरअसल स्थानीय लोग बिहार के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहना चाह रहे थे लेकिन सीएम को उनसे मिलने नहीं दिया गया। इससे लोग आक्रोशित हो गए और वहा कुर्सिया पटकने लगे और फिर टूटी कुर्सी का एक टुकड़ा सीएम नीतीश कुमार की तरफ फेंक दिया जो उनके ठीक चेहरे के सामने से गुजरा. सीएम कुर्सी के टुकड़े से बाल- बाल बचे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

आक्रोशित लोग ने फेंकी सीएम पर कुर्सी

नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान सोमवार को सासाराम और औरंगाबाद के दौरे पर थे. वह इस दौरान जिले के बारुण प्रखंड के कंचनपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे. यहां सीएम से लोग मुलाकात कर अपनी समस्या बताना चाहते थे. लेकिन सुरक्षाकर्मी उन्हें सीएम से मिलने नहीं दे रहे थे इससे लोग आक्रोशित हो गए

हैरान रह गए सीएम नीतीश

तब आक्रोशित लोगों ने वहा हंगामा मचाना शुरू कर दिया और कुर्सियां तोड़ने लगे. इसी बीच भीड़ में से एक शख्स ने टूटी हुई कुर्सी का टुकड़ा सीएम नीतीश कुमार को निशाना बना कर फेंका जो ठीक उनके सामने से गुजरा. सीएम पर कुर्सी फेंके जाने के बाद सुरक्षाकर्मी अवाक रह गये. इसके बाद उन्होंने किसी तरह स्थिति को निंयत्रित किया. इस घटना को देख सीएम भी हैरान रह गये. इस दौरान वहां भारी तनाव की स्थिति हो गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

देखें वीडियो 

समाधान यात्रा पर है सीएम नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर है. यात्रा के दौरान वह विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं. साथ ही वह चयनित समूह के साथ बैठक कर रहे हैं. लेकिन पिछले 18 साल में सायद यह पहली बार है जब वह लोगों से सीधा संवाद नहीं कर रहे हैं. कोई जनसभा नहीं कर रहे हैं. इससे लोगों में नाराजगी है. और यात्रा के दौरान लोग जगह-जगह हंगामा कर रहे हैं. जिसके बाद बीजेपी ने कहा है कि सीएम को लोगों के बीच जाने में डर लगता है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!