छत्तीसगढ़राज्य

यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा स्कूल बस चालकों/परिचालको की बैठक की गई आयोजित……

यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा स्कूल बस चालकों/परिचालको की बैठक की गई आयोजित।
बैठक मे बस चालकों को यातायात के नियमों को बताकर किया गया जागरूक।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु ली गई थी बैठक।
बस चालकों को वाहन के परमिट, फिटनेस, बीमा एवं बस चालकों का लाइसेंस अधतन रखने हेतु निर्देश दिए गए

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाय रखने के उद्देश्य से स्कूल बस चालकों/परिचालको की बैठक आयोजित कर यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन के नेतृत्व मे उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान द्वारा आज दिनांक को रक्षित केंद्र मे स्कूल बस चालकों/परिचालको की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बस चालकों को यातायात के नियमो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई, वाहन चालकों एवं परिचालको को वाहन का परमिट, फिटनेस, बीमा एवं बस चालकों का लाइसेंस अधतन रखने हेतु निर्देश दिए गए, नशे मे वाहन नहीं चलाने एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहकर जिम्मेदारी से पालकों के पास छोड़ने हेतु निर्देशित किया गया,आपातकालीन स्तिथि मे उपयोग हेतु अग्निशामक यंत्रो को दुरुस्त रखने के साथ साथ वर्दी पहन कर बस चालन करने की समझाईस दी गई, यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन मे बस चालकों/परिचालको का योगदान बताकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान यातायात शाखा के अधिकारी कर्मचारी एवं काफी संख्या मे स्कूल बस चालक/परिचालक उपस्थिति रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!