छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर
Trending

छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में बनेगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन व आवासीय परिसर

मैनपाट में अटल विहार योजना के तहत 12 एकड़ भूमि पर आधुनिक पर्यटन व आवासीय परिसर बनेगा। वेलनेस सेंटर, कॉटेज, क्लब हाउस से पर्यटन को मिलेगी नई गति।

छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ मैनपाट में बनेगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन व आवासीय परिसर

अटल विहार योजना के तहत 12 एकड़ भूमि आबंटित, पर्यटन को मिलेगी नई गति

अंबिकापुर | 16 जनवरी 2026 | छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल और ‘शिमला ऑफ छत्तीसगढ़’ के नाम से विख्यात मैनपाट में पर्यटन और आवास विकास को नई दिशा देने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया गया है। कलेक्टर, सरगुजा (अंबिकापुर) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के आदेश क्रमांक 04/अ-19/2025-26, दिनांक 14 जनवरी 2026 के अंतर्गत मैनपाट क्षेत्र में 4.80 हेक्टेयर (12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना के तहत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित की गई है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्राकृतिक वातावरण में बनेगा आधुनिक पर्यटन व आवासीय परिसर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि उक्त भूमि पर प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप एक सर्वसुविधायुक्त, बहुउपयोगी पर्यटन एवं आवासीय परिसर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

इस परियोजना का उद्देश्य मैनपाट आने वाले पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण आवास, आधुनिक सुविधाएं एवं बेहतर ठहराव व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

केरल की तर्ज पर वेलनेस सेंटर, आयुष आधारित सुविधाएं

प्रस्तावित परिसर में केरल की तर्ज पर आधुनिक वेलनेस सेंटर विकसित किया जाएगा, जिसमें

  • पंचकर्म चिकित्सा
  • हर्बल स्पा
  • आयुष आधारित उपचार सुविधाएं

उपलब्ध होंगी।
इसके साथ ही पर्यटकों के लिए—
24×7 क्लब हाउस, मिलेट्स कैफे, जिम, स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ एवं एंटरटेनमेंट ज़ोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ट्री हाउस और कॉटेज से मिलेगा स्थानीय संस्कृति का अनुभव

पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए ट्री हाउस एवं कॉटेज का निर्माण किया जाएगा, जिससे पर्यटक मैनपाट की स्थानीय संस्कृति, परंपरा एवं जनजीवन को नजदीक से अनुभव कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मिली परियोजना को मंजूरी

यह निर्णय प्रदेश के मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से संभव हो सका है।

पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

अनुराग सिंह देव ने कहा कि इस परियोजना से मैनपाट क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा आवासीय एवं आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलेगी। इससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर और स्थानीय उद्यमिता को मजबूती मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का विशिष्ट पर्यटन स्थल है और यहां पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधुनिक आवास एवं वेलनेस सुविधाओं का विकास आवश्यक है।
पर्यटन मंत्री एवं विधायक अंबिकापुर राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो ने कहा कि इस परियोजना से मैनपाट क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!