
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंधमतरीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
विकसित भारत संकल्प यात्रा : जिले में 06 जनवरी को लगेंगे संकल्प शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा : जिले में 06 जनवरी को लगेंगे संकल्प शिविर
धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 6 जनवरी को जिले के चारों विकासखण्डों के 12 गांवों में संकल्प शिविर लगाये जायेंगे। इनमें धमतरी विकासखण्ड के सांकरा, डोड़की, कुरूद विकासखण्ड के चर्रा, कोकड़ी, मगरलोड विकासखण्ड के मड़ेली, मोहंदी, बेलरदोना, बेलोरा और नगरी विकासखण्ड के भैंसमुंड़ी, उमरगांव, संबलपुर तथा नवागांव स. में संकल्प शिविर आयोजित किये जायेंगे।








