
देश
भारत सरकार ने 200 से ज्यादा चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया
भारत सरकार ने 200 से ज्यादा चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया
नई दिल्ली, केंद्र की सरकार ने एक बार फिर से चाइनीज एप्स पर डिजिटल स्ट्राइक की है। लोन और बेटिंग एप के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 200 से अधिक चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगाया है। इसमें 138 बेटिंग ऐप और 94 लोन ऐप्स शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर ऐप्स के खिलाफ सख्ती दिखाई है।









