Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने नगर में आयोजित रास गरबा, जगराता, डांडिया और आने वाले दशहरा त्योहार को लेकर की बैठक!

पुलिस अधीक्षक ने नगर में आयोजित रास गरबा, जगराता, डांडिया और आने वाले दशहरा त्योहार को लेकर की बैठक!

बिलासपुर// 29 सितंबर, 2024 को बिलासा गुड़ी में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा पु से) ने नगर में आयोजित रास गरबा, जगराता, डांडिया और आने वाले दशहरा त्योहार को लेकर सभी आयोजकों और समितियों के सदस्यों की बैठक की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने मीटिंग में उच्च न्यायालय द्वारा जारी की गई मार्गदर्शिका के बारे में बताया और कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए निम्नलिखित स्पष्ट निर्देश दिए:-

1. धार्मिक कार्यक्रमों में किसी भी अश्लील, फूहड़, अश्लील या फिल्मी गीत और नृत्य का प्रदर्शन न किया जाए।

2. उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय और शासन प्रशासन की गाइडलाइनों के अनुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जाए।

3. कार्यक्रम में लाइसेंसी या गैर-लाइसेंसी हथियार नहीं दिखाए जाएंगे।

4. शराब या अन्य नशीले लोगों को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

5. पूर्व में अपराध करने वालों को वालंटियर के माध्यम से पहचान कर कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाए।

6: पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखना और यातायात को सुगम बनाए रखना प्रत्येक समिति की जिम्मेदारी होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

7. कार्यक्रमस्थल और पार्किंग क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश रखें।

8. कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी।

9. कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों का पहचान पत्र वॉलिंटियर्स से चेक किया जाएगा।

10। कार्यक्रमों में अधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था की जानी चाहिए।

11। सभा के दौरान कोई विवाद होने पर प्रशासन और पुलिस को सूचित करें. सभी 112, पुलिस नियंत्रण कक्ष, संबंधित थाना प्रभारी और CSP का मोबाइल नंबर रखें।

12: कार्यक्रम में आने वाले लोगों से अच्छे व्यवहार करने के लिए अपने वालंटियर्स को शिक्षित करें।

13।आयोजकों ने निर्देशों का पालन नहीं किया जाने एवं उसके कारण किसी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर उस के लिए आयोजन समिति जिम्मेदार होंगे।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार, एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी, आरआई रक्षित केंद्र और शहर के सभी थाना प्रभारी इस बैठक में उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47