छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

सरस्वती साइकिल योजना: मेंड्राकला स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

अंबिकापुर में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत मेंड्राकला स्कूल की छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। योजना से ग्रामीण बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

अंबिकापुर, 24 जनवरी 2026/पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत दी जा रही साइकिलें छात्राओं के लिए केवल आवागमन का साधन नहीं हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आगे बढ़ने की प्रेरणा हैं। यह योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मंत्री ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे शिक्षा से वंचित न रहें। सरगुजा जिले के दूरस्थ इलाकों में रहने वाली कई छात्राएं पहले पैदल लंबी दूरी तय करती थीं, लेकिन अब ये साइकिलें न केवल उनका समय बचाएंगी, बल्कि सुरक्षा और आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगी।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे इस साइकिल का उपयोग शिक्षा के साधन के रूप में करें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें। मंत्री ने इस योजना की प्रासंगिकता को ग्रामीण विकास और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कन्या शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं का स्कूल ड्रॉपआउट दर कम होगा और क्षेत्र में साक्षरता स्तर में वृद्धि होगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!