गरियाबंद

निर्वाचन के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को विभिन्न कार्यो के लिए सौंपी जिम्मेदारी

निर्वाचन के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों को विभिन्न कार्यो के लिए सौंपी जिम्मेदारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गरियाबंद/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने आगामी नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के सफल एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए नोडल अधिकारी तथा उनके सहयोग के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें कानून व्यवस्था तथा एमसीसी के लिए नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय होंगे तथा सहायक नोडल अधिकारी जिले के समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारी होंगे। इसी तरह जाबो कार्यक्रम के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव तथा उनके सहयोग के लिए सहायक नोडल अधिकारी समस्त जनपद सीईओ एवं नगर पालिका सीएमओ होंगे। शिकायत सेल के लिए नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर नवीन भगत तथा सहायक नोडल अधिकारी भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक सुशील भोई, निर्वाचन कर्तव्य मतपत्र के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर नवीन भगत एवं सहायक नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी तरूण बिरला होंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव तथा उनके सहायक नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी ए.के सारस्वत, मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति तथा मीडिया के नोडल अधिकारी सहायक संचालक हेमनाथ सिदार तथा सहायक नोडल अधिकारी सहायक सूचना अधिकारी बी.के. रात्रे, परिवहन योजना एवं रूटचार्ट के लिए नोडल अधिकारी जिला परिवहन अधिकारी रविन्द्र कुमार ठाकुर तथा सहायक नोडल अधिकारी भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक चैतराम कड़प्पा होंगे। मानव संसाधन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खल्को एवं सहायक नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। कार्मिक कल्याण के लिए जिला खाद्य अधिकारी सुधीर गुरू तथा सहायक नोडल अधिकारी जिला विपणन अधिकारी अमित चन्द्राकर, मतपेटी के नोडल अधिकारी सेतु निगम के प्रभारी कार्यपालन अभियंता श्री अभिषेक पाटकर, सहायक नोडल अधिकारी ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता कमलेश चन्द्राकर, नियंत्रण कक्ष के लिए नोडल अधिकारी बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी तथा सहायक नोडल अधिकारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री सुशील भोई, मतपत्र, मुद्रण, प्रूप रीडिंग के लिए नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर नवीन भगत तथा सहायक नोडल अधिकारी मंडल संयोजक प्रदीप पटेल, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी जिला कोषालय प्रेमचंद खलखो तथा सहायक नोडल अधिकारी जिला कोषालय अधिकारी श्रीमती जया गोस्वामी होंगे। प्रेक्षक लायजनिंग के लिए जिला आबकारी अधिकारी रघुवर सिंह राठौर, चिकित्सा सहायक के नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु पाल तथा सहायक नोडल अधिकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत जांगड़े होंगे। निर्वाचन सामग्री भण्डार के नोडल अधिकरी परियोजना प्रशासक लोकेश पटेल तथा सहायक नोडल अधिकारी मंडल संयोजक प्रदीप पटेल, प्रतिवेदन के लिए नोडल अधिकारी श्रीमती अर्पिता पाठक तथा सहायक नोडल अधिकारी प्रभारी सहायक संचालक शिक्षा कृपाल सिंह पैकरा, मतगणना व्यवस्था के नोडल अधिकारी लोक निर्माण के कार्यपालन अभियंता श्री अनुज शर्मा तथा सहायक नोडल अधिकारी एसडीओ ताराचंद दीवान होंगे। इसी प्रकार रिजर्व दल के नोडल अधिकारी डीएमसी खेलसिंह नायक तथा सहायक नोडल अधिकारी प्रभारी सहायक संचालक शिक्षा कृपाल सिंह पैकरा एवं सामग्री वितरण तथा वापसी के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंजली खल्को तथा सहायक नोडल अधिकारी समस्त सीईओ एवं सीएमओ होंगे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!