छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर, पति को 1 किमी तक घसीटा, दोनों की मौत

वाड्राफनगर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मारी। पति को एक किलोमीटर तक घसीटते हुए पुलिस चौकी तक ले गया ट्रक, चालक ने खुद को किया सरेंडर।

स्टेट हाइवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, एक किलोमीटर तक घसीटते ले गया युवक, दोनों की दर्दनाक मौत

बलरामपुर/वाड्राफनगर, 30 जुलाई 2025।विमलेश कुशवाहा | स्टेट हाइवे पर वाड्राफनगर के गम्हरिया गांव के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में चाकी गांव निवासी लल्लू सिंह और उनकी पत्नी शांति सिंह की मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाड्राफनगर मुख्य मार्ग पर धान संग्रहण केंद्र गम्हरिया के पास ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी। इस हादसे में शांति सिंह सड़क किनारे जा गिरीं, जबकि उनके पति लल्लू सिंह ट्रक के अगले हिस्से में फंस गए। बताया गया कि ट्रक उन्हें लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए विजयनगर पुलिस चौकी तक ले गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

टक्कर के बाद घायल शांति सिंह को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, लल्लू सिंह की भी दर्दनाक मौत हो गई।

हैरत की बात यह रही कि ट्रक चालक ने हादसे के बाद न रुकने की बजाय, लल्लू सिंह को घसीटते हुए पुलिस चौकी तक पहुंचा दिया और वहां ट्रक खड़ा कर खुद सरेंडर कर दिया

घटना के बाद मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!