Advertisement

वालेंटियर्स प्रतिदिन 5 लोगों को प्रेरित कर वैक्सीन लगवाएं-कलेक्टर

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में विकासखण्ड अम्बिकापुर के एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाईड, रेडक्रास एवं नेहरू युवा केन्द्र के वालेन्टियर की कोविड वैक्सिनेशन के जागरूकता हेतु शुक्रवार को गुगल मीट के माध्यम से मीटिंग आयोजित की गई।  कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि आप सभी वालेन्टियर के इस अभियान से जुड़ने पर अभियान को नई गति आई है। हम सभी का सामुदायिक दायित्व शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन है। ऐसे क्षेत्र जहां वैक्सीन कम है, उन क्षेत्रों में वालेन्टियर के द्वारा जागरूकता गतिविधियां जैसे नॉकिंग द डोर कैम्पेन चलाई जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2-2 समूह बनाएं जिसमें एक समूह में ऐसे लोग जिन्हें वैक्सीन लगा है तथा दूसरे समूह में ऐसे लोग जिन्हें वैक्सीन नहीं लगा है उन्हें रखें। जो वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं उन्हें वैक्सीन हेतु प्रतिदिन जाकर प्रेरित करें, जिससे वे वैक्सीन लगवाने के लिये आगे आएं। उन्होंने कहा कि आपको यह संकल्प लेकर कार्य करना है कि आप प्रतिदिन कम से कम 05 लोगों को प्रेरित कर वैक्सीन लगवायें। हाट बाजार, उचित मूल्य की दुकान जैसी जगहों पर जहां ज्यादा भीड़ होती हैए वहां पर ऐसे मोटिवेशनल कार्यक्रम चलाये और उनसे संकल्प पत्र भी भरवायें। ग्राम पंचायत के शिक्षक ऐसे बच्चों का चयन करें जो अभी-अभी पढ़कर निकले हैं। टीम को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए जिससे लक्ष्य की प्राप्ति जल्द से जल्द हो। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों मे कुछ अच्छे मोटिवेटर वालेन्टियर का चयन करें, जो ब्लॉक क्लस्टर व पंचायत भवन में लोगों को मोटिवेट कर सकते हों। हमारी सुरक्षा आपकी सुरक्षा इस तरह की बातों से लोगों को मोटिवेट किया जावे। वैक्सीनेशन, सोशल डिस्टेसिंग व मास्क पहनना जैसी आदतों से उन्हें जागरूक करें। इसी तरह ग्राम पंचायत में जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं उन लोगों को जागरूक करते रहना है। कोरोना अभी गया नहीं है लापरवाही न बरतें। कलेक्टर ने स्वयंसेवकों को बताया कि युनिसेफ के सहयोग से सरगुजा जिले मे ’’टोका-टाकी’’ अभियान की शुरुआत आज से की गई है। ’’टोका- टाकी’’ दल के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर आप सभी वालेन्टियर्स अच्छा परिणाम ला सकते हैं, जिससे सरगुजा की एक विशिष्ट पहचान बनेगी।  कोविड होम आइशोलेशन के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने कोरोना से बचाव व वैक्सीनेषन के संबंध में वालेन्टियर को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वायरस हमारा शत्रु है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर व वैक्सीन लगाकर ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है सभी लोगों को टीकाकरण करवाकर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। बैठक का संचालन साक्षर भारत के जिला परियोजना अधिकारी  गिरीश गुप्ता द्वारा किया गया।  गुगल मीट में संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय के एनएसस प्रभारी डॉ.अनिल सिन्हा,एनएसएस के जिला संगठक डॉ. एसएन पाण्डेय, स्काउट गाईड के प्रभारी अधिकारी त्रिभुवन शर्मा, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्धिकी, प्रभारी अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र अनिरूद्ध, रेडक्रास के प्रमुख  संजीव सिंह, एनसीसी सीनियर ऑफिसर  पंकज अहिरवार, जूनियर एनण्सीण्सीण् के नवनीत त्रिपाठी एवं वालेन्टियर उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57