Advertisement

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता ने जिले के थाना व चौकी प्रभारियों की ली बैठक।


कोर पुलिसिंग के तहत साफ-सुधरी पुलिसिंग करने के निर्देश।
फरियादी के शिकायत पर हो तुरंत कार्यवाही, थाने से कोई फरियादी निराश न जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर: जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जिले के राजपत्रित अधिकारी व थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर अच्छी पुलिसिंग को लेकर प्राथमिकताओं के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने कहा कि पुलिस की कार्यवाही पारदर्शी व निष्पक्ष बनी रहे। उन्होंने कोर पुलिसिंग के तहत साफ-सुथरी कार्यवाही करने को कहा, उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष के थाने आने पर एफआईआर दर्ज करने में कोताही ना बरते अन्यथा संबंधित के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी, महिलाओं के विरूद्व होने वाले अपराधों पर थाना प्रभारी फौरन एक्शन लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में पंजीबद्व मामलों के निराकरण में अनावश्यक विलम्ब न करें।
थाना प्रभारी अपने कार्यस्थल में अधिक से अधिम समय मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को अच्छे कार्यो के लिए सदैव मोटिवेट करें, माननीय न्यायालय से संबंधित कार्यो को पूर्ण जवाबदेही के साथ समय पर करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख रूप से कहा कि अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं होगी, अवैध कार्यो में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाए। थाना में आने वाले फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनकर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसे संतुष्ट करें, फरियादी निराश होकर न जाए। आपके ऐसी कार्यवाही से समाज व लोगों में पुलिस की छवि और अच्छी बनेगी। उन्होंने रात्रि गश्त के बारे में जानकारी लेकर उसे और प्रभावी बनाने की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी प्रतापपुर प्रशांत खाण्डे, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण
नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने शुक्रवार को थाना सूरजपुर, अजाक, जयनगर, विश्रामपुर, पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं परिवार परामर्श केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47