छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

मुख्यमंत्री द्वारा किया गया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री द्वारा किया गया स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत जीव विज्ञान तथा गणित संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे

शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग तथा मेडिकल पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की कराई जाएगी ऑनलाइन कोचिंग

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – आज मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इंजीनियरिंग एवं मेडिकल के प्रतिभागी परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग की नवाचारी श्स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना का प्रातः 11 बजे अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस योजना में ख्याति प्राप्त एलन कॅरियर इंस्टिट्यूट ने सीएसआर के तहत निःशुल्क कोचिंग देने सहमति दी हैं। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में अध्यनरत 12 वीं के मेघावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन और एलन इंस्टिट्यूट के मध्य पर एम ओ यू हस्ताक्षर किया गया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय स्कूलों में कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग तथा मेडिकल पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग योजना की घोषणा की थी। स्कूल शिक्षा विभाग की स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना के अनुत्तार प्रदेश के कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी।
जिलें के 4 विकासखण्ड मुख्यालयों विकासखण्ड बेमेतरा में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बेमेतरा स्वामी आत्मानंद कोचिंग केन्द्र बेमेतरा, विकासखण्ड बेरला में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बेरला स्वामी आत्मानंद कोचिंग केन्द्र बेरला, विकासखण्ड नवागढ़ में शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल नवागढ़, स्वामी आत्मानंद कोचिंग केन्द्र नवागढ़ एवं विकासखण्ड साजा में शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल साजा, स्वामी आत्मानंद कोचिंग केन्द्र साजा के माध्यम से राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री-मेडिकल नीट में 200 छात्र/छात्राएं तथा प्री-इंजीनियरिंग जेइई 107 में छात्र/छात्राएं कुल 307 छात्र/ छात्राएं के बेहतर रूप से तैयारी हेतु ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी। कोचिंग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इस संबंध में लोग शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कोचिंग सेंटर की स्थापना की तैयारी कर प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है। स्वामी आत्मानंद कोचिंग योजना में मेरिट क्रम अनुसार विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों को संबंधित
विकासखण्ड के शासकीय स्कूलों में कक्षा 12 वीं का नियमित विद्यार्थी होना अनिवार्य होगा। विकासखण्ड मुख्यालय की स्कूलों में कक्षा 12 वीं में जीव विज्ञान तथा गणित संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही पात्र होंगे। प्रत्येक कोचिंग सेंटर में 75 से 100 विद्यार्थियों का प्रवेश दिया जाना हैं। इसमें प्री-मेडिकल तथा प्री-इंजीनियरिंग के लिए अधिकतम 50-50 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर से ऑनलाइन कक्षाएं शाम 3 बजे से 6.30 बजे तक संचालित होगी। इस संबंध में विषय विशेषज्ञ नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। विद्यार्थियों का नियमित आकलन तथा शिक्षकों की कक्षाओं के अध्यापन का भी अवलोकन किया जाएगा। योजना के संबंध में पालकों का फीडबैक भी लिया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाओं की यह विशेषता रहेगी कि यह टू-वे संवाद रहेगी अर्थात विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों से प्रश्न पूछ सकेंगे। जेईई एवं नीट के लिए अलग-अलग कक्षाएं प्रदेश में संचालित आत्मानंद विद्यालय एवं अन्य विद्यालय में संचालित होंगी। प्रत्येक कोचिंग केन्द्र में संचालित होगी। प्रत्येक कोचिंग केन्द्र में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए नोडल शिक्षक तथा एक मुख्य नोडल अधिकारी प्रिंसिपल अथवा सीनियर लेकर स्टाफ के नियुक्त किए गए। ऑनलाइन कोचिंग प्रदाता संस्थान विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड का विश्लेषण फीडबैक इत्यादि इस कार्यक्रम की सघन मॉनिटरिंग हेतु मॉनिटरिंग अधिकारी भी नियुक्त किया जा रहें हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!