Advertisement

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया जायेगा दीप प्रज्जवलन

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया जायेगा दीप प्रज्जवलन

कलेक्टर अग्रवाल ने नागरिकों से अपने घरों में दीप जलाने की अपील की

गरियाबंद// छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को प्रदेश भर में उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। राज्य निर्माण के दिवस को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाने के लिए राज्य के जिला मुख्यालयों एवं प्रमुख नगरों में दीप प्रज्जवलन किया जायेगा। गरियाबदं जिले में भी उत्साह के साथ राज्य स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिलेवासियों से राज्य स्थापना दिवस के दिन अपने घरों में दीप प्रज्जवलन करने की अपील की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने अपने घरों में दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशी और उमंग को अपने आस-पास के लोगों में साझा करने की भी अपील की है। दरअसल 01 नवम्बर 2000 को छत्तीसगढ़ नये राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। नये राज्य बनने के पश्चात प्रदेश की प्रगति और उन्नति में बढ़ोतरी हुई तथा लोगों को विकास का बेहतर अवसर प्राप्त हुआ।

इस दिन को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर 01 नवम्बर को अपने घरों में दीप जलाकर राज्य बनने की खुशियां बांटने की अपील आमजनों से की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57