Advertisement

अग्निवीर निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 4 नवम्बर से

अग्निवीर निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 4 नवम्बर से

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 4 नवम्बर से आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जो अप्रैल 2024 में थल सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें यह निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। थल सेना भर्ती कार्यालय द्वारा निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने वाले आवेदक इस प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं। इस शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक आवेदक https://forms.gle/JEQdeGV2E4hsss3n9 लिंक के माध्यम से प्रशिक्षण हेतु आवेदन कर सकते हैं। जो आवेदक उक्त फॉर्म भरेंगे, उन्हें 4 नवम्बर को शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं आवेदन पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 07722230019 एवं मो.नं. 99779-63569 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57