Advertisement

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी सहित जिलेवासियों ने लगाई एकता दौड़

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी सहित जिलेवासियों ने लगाई एकता दौड़

धमतरी/ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रदेश सहित जिले में भी ’’रन फॉर यूनिटी’’ एकता दौड़ का आयोजन किया गया। गांधी मैदान धमतरी से शुरू हुए इस दौड़ को पूर्व पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजन साहू और कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ सदर बाजार होते हुए घड़ी चौक मे सम्पन्न हुआ। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने ’एकता में बल’ के नारे के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर धमतरी शहर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं ने एक साथ दौड़कर एकता का संदेश दिया। इसके साथ सभी विकासखण्डों में भी लोगों ने एकता की दौड़ लगाई। साथ ही सभी ने एकता की शपथ भी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पूर्व विधायक श्रीमति रंजना साहू ने कहा कि इस दौड़ का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि लोगों में राष्ट्रीय भावना और एकता का भाव जगाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस दौड़ में शामिल होकर सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लें। रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर हम सभी एकजुटता, अखंडता और अपने राष्ट्र के प्रति असीम श्रद्धा को प्रदर्शित करें। इस अवसर पर उन्होंने धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिलेवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। साथ ही यह अपने देश की विविधताओं में एकता के महत्व समझाता है। सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

विद्यार्थियों ने एकता और अखंडता के महत्व को समझते हुए दौड़ में उत्साह के साथ लिया हिस्सा-

राष्ट्रीय एकता की दौड़ में अन्य लोगां के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी एकता और अखंडता के महत्व को समझते हुए उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57