छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

साइकिल रेस प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगी 21 हजार इनाम राशि

साइकिल रेस प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगी 21 हजार इनाम राशि

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

22 फरवरी को होगी साइकिल रेस प्रतियोगिता, महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले विजेताओं को मिलेगी 21 हजार इनाम राशि,21 फरवरी तक कराएं पंजीयन

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अंबिकापुर//जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट महोत्सव 2024 के अवसर पर विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी पुरुष एवं महिला साइकिल रेस का आयोजन 22 फरवरी 2024 को प्रातः 07ः30 बजे घड़ी चौक अम्बिकापुर से 30 किमी नावापाराकलां तक किया जा रहा है। साइकिल रेस में भाग लेने हेतु प्रतिभागी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी ही पात्र होंगे। साइकिल रेस में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपने आधारकार्ड की छाया प्रति एवं एक प्रति फोटो लेकर अपना पंजीयन 21 फरवरी 2024 को सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर में पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही अति आवश्यक रूप से अपना चेस्ट नम्बर भी प्राप्त करेंगे।
साइकिल रेस के विजेता महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रथम स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को पृथक पृथक क्रमशः 21,000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 11,000 रुपए, एवं तृतीय स्थान प्राप्त महिला और पुरूष खिलाड़ी को 5,100 रूपये का पृथक-पृथक नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा एवं दसवें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को भी सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा।
/

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!