छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रक्तपात की राजनीति के खिलाफ भाजपा की जन हुंकार : अरुण साव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज छत्तीसगढ़ के 78 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 400 स्थानों पर जबरदस्त चक्काजाम आंदोलन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। भाजपा ने बस्तर में अपने चार साथियों की षडयंत्र पूर्वक हत्या के विरोध में जन जागरण के उद्देश्य से यह आंदोलन किया। प्रदेश व्यापी आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित सभी सांसदों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने शंकर नगर चौक पर चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का षड्यंत्र उजागर होने लगा है। नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भाजपा नेताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध का विरोध जरूरी है। आज का चक्काजाम कांग्रेस की बदनियती के खिलाफ जनहुंकार है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जब जब कांग्रेस की सरकार आई है, राजनीतिक हत्याओं का दौर चला है। 2003 के पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तो जयस्तंभ चौक पर हुई राजनीतिक हत्या छत्तीसगढ़ की जनता भूली नही है और जनता ने 15 वर्षों के लिए कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया था। अब कांग्रेस की मौजूदा सरकार में भी राजनीतिक हत्याओं का दौर शुरू हो चुका है। 1 महीने में भाजपा के 4 नेताओं की नृशंस हत्या की गई है। इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ में 400 स्थानों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश भर में जनता हमें समर्थन दे रही है। शांत छत्तीसगढ़ की स्थापना के लिए जनता भागीदारी कर रही है। इस आंदोलन को बदनाम करने के लिए कांग्रेस सरकार ने बहुत कोशिश की लेकिन इतने बड़े आंदोलन के दौरान जनता को तकलीफ नहीं होने दी गई। आवश्यक सेवाएं जैसे एंबुलेंस फायर ब्रिगेड, बच्चों के स्कूली वाहन नहीं रोके गए। हम जनता के हित में आंदोलन कर रहे हैं और जनता यह समझती है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की हत्या के विरोध में चक्का जाम आंदोलन में फाफाडीह में भाग लेकर अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार साजिश के तहत हमारे नेताओं की सुरक्षा घटा रही है। हम आज प्रदेश भर में चक्काजाम आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ जागरूकता आये। जनता हमारे साथ है। हम राज्य में अमन चैन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने विषय से ध्यान भटकाने के लिए एनआईए जांच के लिए पत्र लिखा है। उन्हें एनआईए पर भरोसा है तो झीरम जांच का विरोध क्यों करते हैं। भाजपा के पदाधिकारियों की हत्या सीधे तौर पर साजिश है और एक माह में हमारे 4 साथियों की हत्या इसी साजिश का परिणाम है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर-चांपा में भाजपा के चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समूचा बस्तर खून से लथपथ है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। प्रजातंत्र का गला घोंटा जा रहा है और यह सब इस कांग्रेसी शासन के संरक्षण में हो रहा है। कांग्रेस की सरकार जनता की नजरों में गिर चुकी है। उसने कोई काम नहीं किया। जन घोषणा पत्र की सारे घोषणाएं कचरे की टोकरी में डाल दी गई हैं और जब कांग्रेस को अपनी हार का भय सता रहा है तो लोकतंत्र को दबाकर तानाशाही तरीके से सत्ता बचाए रखना चाहती है। लेकिन जनता के साथ खड़ी भाजपा इस सरकार को उखाड़ कर फेंक देगी।

रायपुर सांसद सुनील सोनी ने राजधानी के रिंग रोड नंबर 1 में मठपुरैना के पास चक्का जाम आंदोलन में भागीदारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास कोई उपलब्धि नहीं है। सवा 4 साल में उन्होंने कोई काम नहीं किया है। इसलिए अपनी विफलताओं के कारण सुनिश्चित हार के डर से तरह-तरह के षड्यंत्र किए जा रहे हैं। बस्तर में हमारे चार साथियों की हत्या इसी षड्यंत्र का एक हिस्सा है। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से हर साजिश का मुकाबला करने के लिए तैयार है। भूपेश बघेल की सरकार कितने भी षड्यंत्र करे लेकिन लोकतंत्र के रखवाले भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री, विधायक अजय चंद्राकर ने कुरुद में चक्काजाम आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि यह डबल स्टैंडर्ड की सरकार है जो अपने दुख को दुख और भारतीय जनता पार्टी के दुख को कहानी समझती है

टाटीबंध में पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने  आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का षड्यंत्र सामने आ रहा है। सुनियोजित तरीके से भाजपा नेताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध का विरोध बेहद जरूरी है। आज का चक्का जाम कांग्रेस की साजिशों के खिलाफ हुंकार है।

चक्का जाम के दौरान कटोरा तालाब कपूर चौक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपनी कार जबरदस्ती भाजपा कार्यकर्ताओं का घेरा तोड़कर आगे बढ़ाने की कोशिश की, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाकाम कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रखर विरोध के आगे मोहन मरकाम  को लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी व झूमा झटकी की।

प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्र के 400 से अधिक स्थानों में हुए चक्काजाम में  दुर्ग में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, रामानुजगंज में पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, ,कुम्हारी में सांसद विजय बघेल,कुरूद में भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर, बिलासपुर में धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, भूपेन्द्र सवन्नी, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, कवर्धा में प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, रायगढ़ में ओपी चौधरी,  भाटापारा में विधायक शिवरतन शर्मा, अकलतरा में विधायक सौरभ सिंह, बलौदाबाजार में लक्ष्मी वर्मा, जशपुर कुनकुरी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पत्थलगांव में सांसद गोमती साय, धमतरी में सांसद चुन्नीलाल साहू, राजनांदगांव में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विधायक श्रीमती रंजना साहू,  पूर्व मंत्री राजेश मूणत,  नीलू शर्मा, खूबचंद पारख,,नंदे साहू, राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, जयंती पटेल, अभिनेष कश्यप,श्रीचंद सुन्दरानी, नरेश गुप्ता, नंदन जैन, दीपक म्हस्के, किशोर महानंद, सरगुजा में कृष्ण कुमार राय, गणेश राम भगत, रायमुनी चंपा देवी पावले, यशवंत जैन,  संदीप शर्मा, अशोक बजाज संयोगिता सिह जूदेव, किरण बघेल, रामकुमार भट्ट,अमित साहु सहित भाजपा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों के 400 से अधिक स्थानों में हजारों की संख्या में आंदोलन में शामिल होकर चक्का जाम किया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!