Advertisement

प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु राजस्व शिविरों का किया जाएगा आयोजन

प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु राजस्व शिविरों का किया जाएगा आयोजन

सोमवार और मंगलवार को सभी पटवारी अपने हल्के क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से देंगे अपनी उपस्थिति

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

सूरजपुर/ कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, डिप्टी कलेक्टर द्वय श्रीमती शिवानी जायसवाल एवं श्रीमती चांदनी कंवर, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कामकाजों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए आमजनों के सभी समस्याओं एवं विभिन्न प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में भूमि अधिग्रहण, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, बंदोबस्त, खसरा एवं नक्शा त्रुटि सुधार, अविवादित, विवादित नामांतरण, बंटवारा, भूमि आबंटन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, पटवारी की उपलब्धता और अभिलेख दुरुस्तीकरण, भू-राजस्व वसूली, भू-अर्जन प्रकरणों का मुआवजा भुगतान की स्थिति आदि की विस्तार से जानकारी ली।

कलेक्टर जयवर्धन ने बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने सोमवार और मंगलवार को सभी पटवारियों को अपने हल्के क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करने के दिए निर्देश। साथ ही अनुपस्थित रहने और राजस्व प्रकरणों के निराकरण को लेकर लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47