
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही योगी सरकार
विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही योगी सरकार
लखनऊ/ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को डिजिटल प्रदेश बनाने की दिशा में प्रयासरत है और इसी कड़ी में विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही है।.
सरकार बिजली बिल के ऑनलाइन भुगतान के लाभ के बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। अभियान के तहत एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है जिसमें समय पर बिजली बिल का भुगतान करने के विभिन्न लाभ के बारे में बताया गया है।.












