Advertisement

मुख्यमंत्री की महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई पहल

मुख्यमंत्री की महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई पहल

अंजू जैसे कई महिलाओं के जीवन में आई आत्मनिर्भरता

योजना से महिलाओं को मिला संबल

बलरामपुर/ महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की भूमिका को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेहतर नीतियों का नतीजा है कि महिलाएं योजना का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ अपने जीवन स्तर में सुधार कर रहे है। महिलाओं की स्थितियों में सुधार की पहल के फलस्वरूप महिलायें आर्थिक हो या सामाजिक विभिन्न क्रियाकलापों से जुड़ स्वयं निर्णय ले रही हैं और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो रही है। जमीनी स्तर पर महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हुए हितग्राहियों का कहना है कि इस योजना से अनेक माताओं-बहनों को अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने पैसे मांगने की नौबत नहीं आती। समय से हमारे खाते में पैसा आ जाता है जिसका उपयोग हम आवश्यकतानुसार करते हैं। इसके पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। लेकिन अब हर महीने खाते में एक हजार की राशि प्राप्त हो जाती है, इससे अपनी जरूरतें हम पूरी कर लेते हैं। ऐसी ही ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के जीवन को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है महतारी वंदन योजना ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जाबर की निवासी श्रीमती अंजू देवी ने शासन की महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। श्रीमती अंजू बताती है कि उनके पति खेती व मजदूरी का कार्य करते हैं। हमारा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। जिस कारण मैं अपने बच्चों का सही ढंग से पालन-पोषण तथा अच्छी शिक्षा नहीं दे पाती थी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर माह मेरे बैंक खाते में 1000 हजार रुपये आ जाते हैं, जिसका उपयोग मैं परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हूं। उन्होंने बताया कि उन्हें विगत 09 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य में करती हैं। उन्होंने इस योजना को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बताया। श्रीमती अंजू देवी ने कहा कि हर माह खाते में राशि आने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है कि महिलाएं भी आगे बढ़ सशक्त हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाएं अपने जरूरी तथा छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परेशान होती थी। परन्तु प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से अब प्रतिमाह 1000 रुपए खाते में जमा हो रहा है, जिससे महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रहीं हैं। जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पा रहे हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47