Advertisement

सिविल सेवा तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा 01 दिसम्बर को

सिविल सेवा तैयारी हेतु प्राक्चयन परीक्षा 01 दिसम्बर को

बलरामपुर/ सहायक आयुक्त आदिवासी ने जानकारी दी है कि राजीव युवा उत्थान उत्कर्ष योजना वर्ष 2019 के भाग (अ) के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। चयन समिति द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत अभ्यर्थियों का प्राक्चयन परीक्षा 01 दिसम्बर 2024, दिन रविवार को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में दोपहर 12ः00 से 2ः00 बजे तक रायपुर में आयोजित किया गया है। चयन परीक्षा के लिए प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय तिलकनगर, लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय कालीबाड़ी, प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू, छत्तीगसढ़ पब्लिक स्कूल टाटीबांध, विवेकानंद विद्यापिठ कोटा-गुडयारी, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र पुराना आयुक्त कार्यालय रायपुर में आयोजित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्राक्चयन परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) एवं द्वितीय प्रश्न पत्र (एप्टिट्यूड टेस्ट सीसेट) हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम को सम्मिलित कर तैयार किये गये एक प्रश्न पत्र के माध्यम से आयोजित की जाएगी। उन्होंने प्राक्चयन परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को सूचित किया कि विभा की वेबसाइट ट्राईबल डॉट सीजी डॉट जीवआव्ही डॉट ईन एवं एचएमएस ट्राईबल डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट ईन से फोटो युक्त प्रवेश पत्र डाउनलोड कर निर्धारित परीक्षा केन्द्र में लाना सुनिश्चित करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47