Advertisement

स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र शत प्रतिशत बनाये

स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र शत प्रतिशत बनाये

गरियाबंद / कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं में प्रगति के संबंध में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर सभी प्रकरणों का समय – सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लोगों को योजनाओं से शत- प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से छुटे हुए पात्र लोगों के लिए विशेष रूप से सेचुरेशन करने के निर्देश दिये। उन्होंने सर्वे सूची अनुसार मुलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों की जानकारी लेकर उन्हें सेचुरेशन से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने इसके लिए सभी जनपद सीईओ को गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने समीक्षा बैठक में वन अधिकार पट्टों के लिए लंबित प्रकरणों की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने ऐसे लंबित प्रकरणों की विधिवत जांच परीक्षण कर आवश्यक निराकरण करने के निर्देश दिये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर ने बैठक में स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने छुटे हुए बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने छुटे हुए पात्र लोगों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, लैंड सीडिंग, राशन कार्ड में ई-केवायसी की प्रगति, ई-पोर्टल में दर्ज श्रमिकों की राशनकार्ड बनाने की प्रगति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की नियुक्ति, अनुकंपा नियुक्ति, आवारा पशुओं के नियंत्रण, जनशिकायत सहित अन्य विषयों में समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57