Advertisement

’संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग हेमन्त उपाध्याय ने ली जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक’

’संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग हेमन्त उपाध्याय ने ली जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक’

अम्बिकापुर/ संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग हेमन्त उपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सर्व प्राचार्य शासकीय एवं अनुदान प्राप्त हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी तथा कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के अधीक्षिकाओं की जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक शासकीय बहुद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा, सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा एवं जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा की उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस संबंध में जिले के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के विद्यार्थियों को विषयवार ब्लू प्रिंट की जानकारी 30 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से दिये जाने हेतु प्राचार्यों को निर्देशित किया गया। उपाध्याय ने विद्यालयों में 10 जनवरी 2025 तक पाठ्यक्रम पूर्ण कराने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा की व्यवस्था सहित शैक्षिक गतिविधियों पर आधारित उन्मुखीकरण किया जावे। ऐसे विद्यार्थी जो नियमित विद्यालय नहीं आते हैं, प्राचार्य इनके अभिभावक से संपर्क करें तथा बच्चे को विद्यालय आने हेतु प्रेरित करें। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सिन्हा द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के जिले का विगत वर्षों के परीक्षा परिणाम से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जिले के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 13 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2024 तक आयोजित होगी। अर्द्धवार्षिक परीक्षा समाप्ति के 05 दिवस में परिणाम की घोषणा विद्यालय द्वारा किया जावेगा। परीक्षा परिणाम के समीक्षा हेतु पालकों एवं शिक्षकों के बीच बैठक का आयोजन होगा तथा कमजोर एवं उत्कृष्ट बच्चों का चिन्हांकन कर परीक्षाफल सुधार हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। वार्षिक परीक्षाफल शत-प्रतिशत करने हेतु जिला स्तर पर प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन माह जनवरी-2025 में किया जाएगा। इस हेतु विषयवार शिक्षकों द्वारा 03 सेट प्रश्नपत्रों का निर्माण किया जाएगा तथा माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार तैयार कराकर जिला स्तरीय कोर समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रश्न पत्रों का चयन किया जाएगा। इस दौरान जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अम्बिकापुर द्वारा 04 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाले परख परीक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्यों से की गई। उन्होंने बताया कि परख परीक्षा कक्षा तीसरी, छठवीं एवं नौंवी के विद्यार्थियों की आयोजित होगी। जिले में परख परीक्षा के आयोजन हेतु शासकीय,अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों का चयन किया जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47