Advertisement

जिला स्तरीय कार्यान्वयन और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

कलेक्टर अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यान्वयन और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आज पैक्स कम्प्यूटराईशन अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यान्वयन और निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के लिए कम्प्युटरीकरण परियोजना अनुसार राज्य शासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यान्वयन और निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष सहित तीन सदस्य एवं एक संयोजक सदस्य शामिल है। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण के लिए जिला के प्राथमिक, कृषि, आदिम जाति साख समितियों में राज्य शासन द्वारा नियुक्त हार्डवेयर वेंडर द्वारा, हार्डवेयर की आपूर्ति एवं इंस्टालेशन कर दिया गया है। साथ ही प्राप्त हार्डवेयर इंस्टालेशन का प्रमाण पत्र मिल गया है। जिले के 67 समितियों में डेस्कटॉप, मल्टीफंक्शन डिवाइस फंक्शन, फिजीकल डिवाइस, बायोमेट्रिक स्केनर एवं यूपीएस प्रदाय किया गया है। इस दौरान उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं डॉ. उषा ध्रुव, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी प्रहलाद पुरी गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57