Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं जनदर्शन में मिले 72 आवेदन

कलेक्टर अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं जनदर्शन में मिले 72 आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन में जिले के अलग- अलग क्षेत्र से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर अग्रवाल ने आज जनदर्शन में 72 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक समस्या का संभावित निराकरण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं, जैसे भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, पीएम आवास, वनअधिकार पट्टा एवं अन्य विषयों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिले।
जनदर्शन में ग्राम पारागावं की सोनम यादव ने राषन कार्ड एवं विकलांग कार्ड बनाने ,ग्राम बुटेंगा के समस्त ग्रामवासियों ने आंगनबांड़ी भवन को पूर्ण एवं अधूरा नल जल टंकी को पूर्ण कराने ,ग्राम अच्छाछड़का की रुखमणि यादव ने वन भूमि पट्टा दिलाने, ग्राम बेलटुकरी की भागेष्वरी तारक ने षौचालय निर्माण करने , ग्राम लफंदी के द्वारुराम ने ऑनलाईन नक्षा व रक्बा सुधार करने, ग्राम रवेली की सुषीला कष्यप ने मुख्यमंत्री नोनी सषक्तीकरण सहायता योजना की राषि प्रदान करने , ग्राम कुण्डेल की मानकी मारकण्डे ने प्रधानमंत्री आवास हेतु, ग्राम कोचवाय की ममता बाई यादव ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने, ग्राम बारुका के मीतकुमार विष्वकर्मा ने बन्दोबस्त त्रुटि सुधार करने, ग्राम कुम्हरमरा के गोविन्द राम यादव ने शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57