ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

देखो बस्तर टूरिज्म मीट का आयोजन

जगदलपुर । बस्तर जिले के पर्यटन को देश-विदेश तक पहुंचाने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और जिला प्रशासन बस्तर का संयुक्त आयोजन देखो बस्तर सीजन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जा रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों से आये ब्लॉगर, ट्रेवल राइटर, फोटोग्राफर, यूट्यूबर, टूर ऑपरेटर को देखो बस्तर के इस 4 दिवसीय आयोजन में आमंत्रित किया गया है। चित्रकोट रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक धम्मशील गणवीर व बस्तर चैम्बर ऑफ  कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष शर्मा उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने प्रशासन व पुलिस के बदलते बस्तर में योगदान एवं पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के बारे में प्रकाश डाला। कलेक्टर चंदन कुमार की ओर से बस्तर पर्यटन को बढ़ावा देने प्रशासन की ओर से किये जा रहे प्रयासों को विस्तृत रूप से बताया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा की ओर से बदलते बस्तर में पुलिस विभाग का सुरक्षा व्यवस्था में योगदान के बारे में बताया गया।

इस आयोजन में धम्मशील की ओर से देखो बस्तर आयोजन और सस्टेनेबल टूरिज्म के बारे में बताया गया। उन्होंने आमंत्रित अतिथियों से बस्तर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुंदरता को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने की अपील की। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की प्लानिंग मैनेजर सुश्री बुशरा अली ने छत्तीसगढ़ में पर्यटन के आयाम और संभावनाओं के बारे में बताया। अंजार नबी की ओर से बस्तर जिले के पर्यटन पर आधारित वीडियो दिखाया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!