Advertisement

खरीदी केन्द्रों में की जा रही बारदानों की व्यवस्था

आज ही 40 केन्द्रों में पहुंचाया गया मिलर्स पुराना बारदाना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद / जिले में 14 नवम्बर से जारी धान खरीदी अभियान के तहत 75 हजार 154 मिट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। जिसमें जिले के 16 हजार 143 किसान लाभान्वित हो चुके है। धान खरीदी के विरुद्ध किसानो को 172 करोड़ 85 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। जिले मे 80 प्रतिशत सीमांत कृषको लाभान्वित हुए। किसानों की सहुलियत के लिए समिति स्तर पर सभी प्रबंध किया गया है। डीएमओ श्री अमित चन्द्राकर ने बताया कि जिले मे मिलर्स द्वारा स्ट्राइक की वजह से पुराना बारदाना आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। विशेष नीति के तहत जिले मे उपलब्ध 100 प्रतिशत खाली पीडीएस बारदाना को समितियों मे पहुंचाया गया है। धान खरीदी की बढ़ती गति को देखते हुए विशेष रणनीति के तहत आज जिला स्तरीय टीम बनाकर सभी उपार्जन केन्द्रो मे मिलर्स पुराना बारदाना की व्यवस्था की गई है। जिसका परिणाम आज ही 40 उपार्जन केन्द्रो मे मिलर्स पुराना बारदाना पहुंच गया है। कल तक शेष केन्द्रों में पहुंच जायेगा। जिले में सभी व्यवस्था सुनिश्चित से धान खरीदी निर्बाध रूप से हो रही है। जिससे किसानों को सहुलियत हो रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57