Advertisement

रूचि के आधार पर करें करियर का चयन – कलेक्टर अग्रवाल

रूचि के आधार पर करें करियर का चयन – कलेक्टर अग्रवाल

कलेक्टर- एसपी सहित डॉक्टर, वैज्ञानिक, शिक्षाविद व सैन्य विशेषज्ञ ने स्कूली बच्चों को दिये बेहतर मार्गदर्शन
बच्चों ने सीखे सफलता के गुर

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को करियर गाइडेंस प्रदान करने के लिए गरियाबंद के वन विभाग ऑक्सन हॉल में करियर काउसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले बच्चों ने भाग लेकर 12वीं के बाद बेहतर भविष्य के लिए सफलता के मूलमंत्र सीखे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल, एसपी श्री निखिल राखेचा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों डॉक्टर, वैज्ञानिक, शिक्षाविद व सैन्य विशेषज्ञ ने बच्चों को बेहतर और सुनहरे भविष्य के लिए उत्कृष्ट सुझाव दिये। साथ ही करियर चयन में होने वाली दुविधाओं का भी निराकरण किया। बच्चों ने विषय विशेषज्ञों से विभिनन प्रकार के करियर से संबंधित सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत किये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को सही दिशा में भविष्य गढ़ने में सहायता करने के लिए करियर काउसलिंग का आयोजन किया गया है। उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कक्षा 12वीं के बाद अपनी रूचि के आधार पर ही करियर का चयन करें। किसी की देखा-देखी एवं बहकावे में आकर जल्दबाजी में करियर का चयन नहीं करना चाहिए। अपनी प्राथमिकता एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट क्षेत्र का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी को स्वयं के प्रति ईमानदार होना चाहिए। पहले लक्ष्य निर्धारित कर उसकों हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। किसी भी स्थिति में अपने लक्ष्य के प्रति शंका नहीं होनी चाहिए। कड़ी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने से निश्चित ही सफलता मिलती है। इस अवसर पर गरियाबंद एसडीएम श्री राकेश गोलछा, राजिम-छुरा एसडीएम विशाल महाराणा, एचओडी स्पोर्ट्स विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर चन्द्रकांत अगस्तया, एक्स आर्मी आफिसर पूरन पुसारिया, न्यूक्लियर वैज्ञानिक किंग चौबे, मेडिकल अधिकारी डॉ. इंदिरा कपिल, तहसीलदार मयंक अग्रवाल, नायब तहसीलदार डोनेश साहू, नायब तहसीलदार सुश्री अवंतिका गुप्ता, बीईओ श्री गजेंद्र ध्रुव, एपीओ श्रीमती सृष्टि मिश्रा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को करियर से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किये।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

करियर काउसलिंग कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आईपीएस राखेचा ने बच्चों को सिविल सर्विस की तैयारी के लिए विभिन्न सुझाव दिये। उन्होंने परीक्षा की जरूरत के अनुसार सिलेबस में बताई गई चीजों की ही पढ़ाई करने तथा पढ़ाई में निरंतरता लाने के सुझाव दिये। उन्होंने देश और दुनिया की घटनाओं से अवगत रहने के लिए प्रतिदिन समाचार पत्र भी पढ़ने को कहा। इससे सोच और समझ विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पहली बार में सफलता मिल जाये जरूरी नहीं। लगातार प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में एसडीएम गोलछा एवं श्री महाराणा ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा की तैयारियों के चरणों एवं सफलता हासिल करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. इंदिरा कपिल ने मेडिकल की तैयारी के लिए विषय की बारिकियों को समझाते हुए तैयारी की रणनीति बताई। वहीं प्रोफेसर चन्द्रकांत ने पढ़ाई के साथ शारीरिक खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लेते हुए तन और मन को स्वस्थ रखने के सुझाव दिये। साथ ही खेल क्षेत्र में करियर के नये विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। सीए श्री विजय चन्द्राकर ने कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले बच्चों को सीए बनने के बारे में बताया। लीड बैंक मैनेजर मोहम्मद मोफिज ने बच्चों को 12वीं के बाद बैंकिंग क्षेत्र की नौकरियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। एक्स आर्मी ऑफिसर श्री पूरन पुसारिया ने बच्चों को भारतीय सेना में जाने की प्रक्रिया एवं शारीरिक रूप से मजबूत रहने के टीप्स दिये। उन्होंने पुलिस भर्ती प्रक्रिया की भी जानकारी देते हुए बच्चों को अभी से लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पाने के लिए प्रयास करने को कहा। न्यूक्लियर वैज्ञानिक श्री किंग चौबे ने शोध एवं संधान के क्षेत्र में कक्षा 12वीं के बाद उपलब्ध विकल्पों के बारे में भी विस्तार से बताया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57