धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के चेहरे पर दिखी संतुष्टि की चमक

सफलता की कहानी,धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के चेहरे पर दिखी संतुष्टि की चमक

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उत्तर बस्तर कांकेर/राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर 14 नवम्बर से जिले के धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से धान क्रय किया जा रहा है। इस बार केन्द्रों में किसानों के लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश शासन द्वारा दिए गए हैं, जिसके पालन में कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार सभी जरूरी इंतजाम केन्द्रों में किए गए हैं। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम कोदापाखा स्थित धान खरीदी केन्द्र में आए किसानों के चेहरे पर खुशी एवं संतुष्टि की चमक दिखाई दी।
उक्त केन्द्र में धान बेचने आए ग्राम कोदापाखा के किसान तिलचंद सिन्हा एवं श्रीमती जयबती सिन्हा ने बताया कि वे 115 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचने आए हैं तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदा जा रहा है, जो किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए बताया कि उक्त केन्द्र में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं है। किसानों के लिए सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। इसी केन्द्र में हमाल का काम करने वाले देवराज बघेल और ग्राम मेड़ो के श्री शिवनाथ धु्रव ने बताया कि कोदापाखा केन्द्र में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। किसानों द्वारा लाए गए धान को बारदानों में डालकर इलेक्ट्रॉनिक कांटे में तौलकर उनकी सिलाई अच्छी तरह से की जाती है। उन्होंने बताया कि प्रति क्विंटल 11 रूपए के मान से राशि का भुगतान किया जाता है, जिससे वे खुश हैं। समिति के ऑपरेटर श्री सागर सिन्हा ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में कम्प्यूटर सिस्टम, स्कैनर, प्रिंटर, इनवर्टर तथा इंटरनेट सुविधा के अलावा सीसी टीव्ही कैमरे आदि उपलब्ध हैं। उक्त केन्द्र में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा यहां प्रतिदिन औसतन 22-25 किसान टोकन के अनुसार धान बेचने आते हैं। ऑपरेटर ने बताया कि यहां की समुचित व्यवस्था से किसान, हमाल और मंडी स्टॉफ सभी संतुष्ट हैं।