Advertisement

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनने से सरजूराम का हुआ सपना पूरा

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनने से सरजूराम का हुआ सपना पूरा

राजनांदगांव// परिवार के मुखिया का सपना होता है कि वे अपने परिवार को सुरक्षित और स्वस्थ रखे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्री सरजूराम साहू का पक्का मकान बनने से उनका परिवार सुरक्षित और स्वस्थ महसूस कर रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुड़पार निवासी श्री सरजूराम साहू ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन ने एक परिवार के मुखिया की तरह हमें सुरक्षित रखने के लिए पक्का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उपलब्ध कराया है। इससे हमारा परिवार सुरक्षित एवं स्वस्थ महसूस कर रहा है। श्री सरजूराम साहू ने कहा कि पक्का मकान बनाने की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी, जो प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि वे आर्थिक परिस्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पक्का मकान नहीं बना पा रहे थे।

सरजूराम साहू ने बताया कि उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। उनका परिवार एक कच्चे मकान में जीवन व्यतीत कर रहा था। बरसात के मौसम में मकान में पानी टपकना, मकान में पानी का भराव, आंधी-तूफान में घर के गिरने का डर और जीवन की अन्य कठिनाइयाँ उनके साथ हमेशा जुड़ी रहती थीं। इसके साथ दीवारों में नमी होने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होता था। आर्थिक तंगी के कारण वे पक्का मकान बनाने में असमर्थ थे, लेकिन उनका हमेशा से सपना था कि एक दिन उनके पास भी पक्का मकान होगा, जहाँ उनका परिवार सुरक्षित और आराम से रह सकेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सरजूराम साहू ने बताया कि उनको जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का मकान बनाने का अवसर मिला, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तत्काल योजना का लाभ उठाते हुए अपने परिवार के लिए एक सुरक्षित और मजबूत घर का निर्माण किया। घर में शौचालय का निर्माण किया गया है, जिसका उपयोग किया जा रहा है। इस योजना ने न केवल उनके जीवन की कठिनाईयाँ दूर की बल्कि उनके आत्म-सम्मान और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाया। आज श्री साहू का परिवार एक पक्के मकान में रह रहा है, जहाँ अब बारिश का पानी घर में नहीं घुसता, आंधी-तूफान का डर नहीं है और न ही जीवन की बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। वहीं अब दीवारों में सीलन जैसी समस्या से भी निजात मिली है और परिवार को एक खुशनुमा वातावरण मिला है। वे अब अपने घर में आराम से जीवन यापन कर रहे हैं। इसके साथ ही शासन द्वारा नि:शुल्क राशन, जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल, उनकी पत्नि को मतहारी वंदन योजना से एक हजार रूपए प्रति माह मिल रहा है और शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। सरजूराम साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि जिनकी मदद से उनका यह सपना पूरा हो पाया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57