Advertisement

पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

पोखरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

गरियाबंद/ जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पोखरा में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण उद्योग, आयुर्वेद सहित अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लोगों के समस्याओं से संबंधित 351 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। लंबी प्रक्रियाओं वाले एवं उच्च कार्यालयों के मार्गदर्शन से संबंधित आवेदनों के निराकरण के बारे में आवेदकों को अवगत कराया गया। शिविर में जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को जागरूक होकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए। शिविर में विधायक एवं कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री वितरण भी किया। इस दौरान उत्कृष्ट मितानिनों का सम्मान, मछली जाल वितरण, श्रवण यंत्र, फसल बीज, स्वास्थ्य कार्ड का भी वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म के तहत सुपोषण किट भी प्रदान किया गया।

शिविर में विधायक साहू ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए माह में दो बार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से शिविर स्थल सहित आसपास गांवों के लोगों की विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर तेजी से निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। मीलरों के हड़ताल के कारण कुछ जगह बारदानों में दिक्कत आयी थी, जिसकों जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता में लेते हुए बारदानों की व्यवस्था खरीदी केन्द्रों में की जा रही है। उन्होंने किसानों से धान खरीदी के दौरान परेशान नहीं होने एवं सुचारू खरीदी में सहयोग बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री चन्द्रशेखर साहू, एसडीएम श्री विशाल महाराणा, सरपंच, पंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीणजनों की विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज पोखरा में शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र अंतर्गत गांवों में समस्याओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि शासन के मंशानुरूप जिले में प्रत्येक माह 2 बार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र के जो लोग जिला मुख्यालय नहीं पहुंच पाते है। उन लोगों के लिए यह शिविर काफी लाभदायक है। शिविर में सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणजनों की मांग, समस्या एवं शिकायतों को सुनकर उनका अधिक से अधिक शिविर स्थल पर ही निराकरण करने का प्रयास करते है। गरियाबंद जिले को शत प्रतिशत सेचुरेशन के लिए चयनित किया गया है। जिसका ग्राम पंचायतवार छूटे हुए लोगों का सर्वे कर लिया गया है। जिसमें 37 प्रकार की हितग्राहीमूलक सेवाएं शामिल है। इन सेवाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर भी लगाए जायेंगे। जिसमें पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। इस दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि जिले के खरीदी केन्द्रों में बारदानों की व्यवस्था तत्परता के साथ की जा रही है। जिससे धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57