Advertisement

स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन

स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन

कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जिले के पाली ब्लॉक मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पोड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के रजिस्ट्रेशन और प्रतिदिन ओपीडी में हो रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने यहाँ मरीजों के आयुष्मान कार्ड नहीं होने पर उनका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने राशनकार्ड और आधार कार्ड के सम्बंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला,पुरूष सहित प्रसव वार्ड, सोनोग्राफी कक्ष, दवा वितरण,ऑपरेशन थियेटर, दंत रोग उपचार,चाइल्ड वार्ड, प्रयोगशाला कक्ष का निरीक्षण किया और यहाँ की जानकारी के पश्चात आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कलेक्टर वसंत ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों और दवाओं की स्थिति की समीक्षा की, साथ ही अस्पताल की स्वच्छता और मरीजों की देखभाल के मानकों पर भी ध्यान दिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे मरीजों के उपचार में पूरी तन्मयता से काम करें और सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने इलाज के साथ मरीजों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता में भी ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को दवा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े,उन्हें अस्पताल में अथवा जेनेरिक मेडिकल स्टोर में कम दाम पर दवा उपलब्ध हो यह सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मरीजों के लिए संचालित सोनोग्राफी सहित अन्य यंत्रो का उचित रखरखाव सुनिश्चित करते हुए मरीजो को समय पर इन सुविधाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मरीजो के लिए सेपरेट बेड सिस्टम के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोड़ी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ से यहाँ की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण, हाई रिस्क वाले गर्भवती महिलाओं के उपचार में गंभीरता बरतने, प्रयोगशाला में मरीजों का सही तरीके से जाँच और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन के संबंध में शिकायत मिलने पर कहा कि इस भवन को नया बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, एसडीएम पाली सुश्री सीमा पात्रे, बीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एनआरसी का नियमित करे मॉनिटरिंग,स्वच्छता का ध्यान रखा जाए

कलेक्टर अजीत वसंत ने पाली में पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ रूटीन में बच्चों की दी जाने वाली पोषण आहार,भोजन आओर स्वास्थ्य जांच की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि एनआरसी का समय पर मॉनिटरिंग हो और यहाँ की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यहाँ सेवा देने वाली नर्स सहित अन्य कर्मचारियों की जानकारी ली। उन्होंने किचन, वाशरूम को साफ रखने के निर्देश देते हुए मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर ने बच्चों में होने वाले सुधार का मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं से भी यहाँ की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57