नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्रवाई 27 दिसम्बर को रायपुर में

नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्रवाई 27 दिसम्बर को रायपुर में

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

राजनांदगांव// छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2024-25 में होने वाले नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका नियम के प्रावधानों के अनुसार नगर पालिक निगमों के महापौर तथा नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्रवाई 27 दिसम्बर 2024 को सुबह 10.30 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम सांईंस कॉलेज परिसर रायपुर में की जाएगी। जिसके अनुसार नगर पालिका निगमों के महापौर पदों के आरक्षण की कार्रवाई सुबह 10.30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक, नगर पालिका परिषद् के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण की कार्रवाई सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों के आरक्षण की कार्रवाई दोपहर 12.30 बजे से कार्रवाई समाप्ति तक की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर के आरक्षण की कार्रवाई का अवलोकन कर सकते है।