Advertisement

ग्रामीण सड़कों का किया गया औचक निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता नियंत्रक द्वारा ग्रामीण सड़कों का किया गया औचक निरीक्षण
राजनांदगांव// उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश की ग्रामीण सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा सड़कों एवं निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जा रही है तथा संबंधितों को सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे है। इसी कड़ी में मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक श्री हरिओम शर्मा द्वारा राजनांदगांव एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के ग्रामीण सड़कों का औचक निरीक्षण किया गया। श्री हरिओम शर्मा ने राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत एनएच-6 से नाथूनवागांव, कोनारी से गिरगांव सड़क तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत तुमड़ीबोड़ से नाथूनवागांव, बिजेभाठा से गिरगांव, कोनारी से मनेरी, दीवानभेड़ी से एनएच-6 (मलईडबरी) व्हाया टोलागांव, कुमर्दा-धनगांव से भेजराटोला, डोंगरगांव-चौकी रोड से कुल्हाड़ी, हितागोटा से सांगली, टी-8 से सांगली, टी-1 से डोंगाघाट तथा डोंगरगांव-चौकी रोड से भगवानटोला सड़क का निरीक्षण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक श्री हरिओम शर्मा द्वारा छुरिया विकासखंड में मेसर्स दास प्रोसेसर्स की सड़क कुमर्दा-धनगांव से भेजराटोला सड़क के सतह खराब होने पर सड़क के सभी प्रकार के भुगतान रोककर पुन: सीलकोट करने हेतु निर्देशित किया गया तथा विकासखंड डोंगरगांव की सड़क तुमड़ीबोड़ से नाथूनवागांव की जर्जर अवस्था देख अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सड़क में जर्जर अवस्था के सुधार के लिए की गई कार्रवाई के संबंध में अधीक्षण अभियंता तथा कार्यपालन अभियंता जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता द्वारा पिछले 2 छमाही का संधारण देयक भुगतान नहीं किये जाने तथा कई नोटिस दिये जाने के पश्चात् भी किसी भी प्रकार का संधारण कार्य नहीं किए जाने की जानकारी दी गई। जिस पर मुख्य अभियंता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये अनुबंध की कंडिकाओं के तहत कार्यपालन अभियंता को ठेकेदार मेसर्स संजय सिंघी का अनुबंध निरस्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा ठेकेदार की बैंक गारंटी राजसात कर जोनल निविदा से तत्काल कार्य कराने हेतु आदेशित किया गया। उन्होंने सड़क के निर्माण तथा संधारण कार्य में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।

मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक श्री हरिओम शर्मा द्वारा डोंगरगांव-चौकी रोड से कुल्हाड़ी तथा बिजेभाठा से गिरगांव सड़क में निर्देशानुसार प्रशासकीय सक्रियता देखी गई तथा संधारण कार्य विभाग द्वारा तत्काल प्रारंभ करा दिया गया। उन्होंने संधारण नहीं करने वाले ठेकेदार की अनुबंधानुसार बैंक सुरक्षा राशि राजसात करने के पश्चात् उन्हें आगामी टेंडर प्रक्रिया से अलग करने हेतु प्रस्ताव प्रेषित् करने तथा गुणवत्ताविहीन संधारण एवं निर्माण कार्यों में कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन के मंशानुरूप सड़कों को गुणवत्तापूर्ण बनाना मुख्य उद्देश्य है। साथ ही सड़कों का रख-रखाव करना भी महत्वूर्ण कार्य है, जिसके लिए तय समय-सीमा में सड़कों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन अभियंता आरआर खरे, कार्यपालन अभियंता एमएमजीएसवाय श्रीमती विजयलक्ष्मी बर्मन, कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय पद्मसंभव मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा ठेकेदार मेसर्स मिलेनियम बिल्डकॉन अंकुर जैन, वरूण जैन, आलोक तिवारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57