छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में आधारकार्ड बनाने शिविर का आयोजन आज

विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में आधारकार्ड बनाने शिविर का आयोजन आज

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बलरामपुर 26 सितंबर 2024/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में प्रधानमंत्री जनमन योजना अन्तर्गत जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड बनाए जाने हेतु विभिन्न ग्राम पंचायतों में 27 सितम्बर 2024 को आधार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत् विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पस्ता, गोविंदपुर, विकासखण्ड कुसमी अंतर्गत सबाग, इदरीकला, विकासखण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत भोंदना, विनायकपुर, अमेरा, पटना, हरगवां, चिरई, दुर्गापुर, गम्हारडीह, भरतपुर, विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत डिगनगर, उफिया, कोटागहना, घोरघड़ी, अमड़ीपारा, भदार, भिलाईखुर्द में शिविर का आयोजन होगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस संबंध में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायत सचिवों को शिविर स्थान पर आधार कार्ड बनाए जाने हेतु हितग्राहियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने को कहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!