Advertisement

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जगदलपुर/ कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम पुसपाल निवासी राजमन कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पिता घिनु राम कश्यप को और ग्राम हाथीदरहा निवासी टेन्डुराम की मृत्यु बिजली गिरने से पत्नि ताराबती को, तहसील दरभा ग्राम कामानार निवासी मनीराम की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि रामानी को, तहसील तोकापाल ग्राम सिरिसगुड़ा निवासी पार्वती की मृत्यु पानी में डूबने से पति मंगलराम को और तहसील बस्तर ग्राम महुपाल निवासी देवराज कश्यप की मृत्यु पानी में डूबने से पिता भकलू कश्यप प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57