Advertisement

जिला पंचायत में शासकीय विभागों का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यषाला का हुआ आयोजन

जिला पंचायत में शासकीय विभागों का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यषाला का हुआ आयोजन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कोरबा/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग की उपस्थिति में विगत दिवस जिला पंचायत के सभागार में कर्मदक्ष संस्था के द्वारा हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट फेस 2 छत्तीसगढ़ के तहत शासकीय विभागों के साथ जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि हाई इंपैक्ट मेगा वाटरशेड प्रोजेक्ट फेस 2 छत्तीसगढ़ परियोजना के तहत प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को वाटरशेड दृष्टिकोण से देखते हुए ग्रामीणों के जीवन स्तर, आजीविका, जंगल, जल एवं मृदा संरक्षण के कार्यों को मनरेगा से करने में तकनीकी मार्गदर्शन कर्मदक्ष संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा। महिलाओं की भागीदारी के साथ-साथ तकनीकी रूप से क्षमतावर्धन करना और महिला मेट व रोजगार सहायिका को सशक्त करना, महिला उत्पादक समूह और कृषि क्लस्टर के द्वारा एकत्रीकरण एवं बाजार से लिंक करना, आदि कार्यों में सहयोग कर्मदक्ष संस्था के द्वारा किया जाएगा।
कार्यषाला में सभी विभागों के साथ विस्तृत कार्य योजना बनाने की चर्चा की गई जिसमें मनरेगा के साथ सभी डिपार्टमेंट अपने-अपने विभागीय योजनाओं के साथ अभिसरण कर सकेंगे। उद्यानिकी विभाग से जानकारी दी गई कि सवा एकड़ से 5 एकड़ के बीच वृक्षारोपण के लिए योजना तैयार की जा सकती है।
उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, वन परिक्षेत्र अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग कोरबा/कटघोरा, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जिला कोरबा, उपसंचालक कृषि विभाग, सहायक संचालक उद्यान विभाग, डीपीएम एनआरएलएम, कार्यक्रम अधिकारी क्रेडा,सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा जनपद पंचायत कोरबा,पोंडी उपरोड़ा, बीपीएम एनआरएलएम, सहायक संचालक मत्स्य पालन विभाग,सहायक संचालक पशुपालन विभाग,सीएफपी एक्सपर्ट सहित कर्मदक्ष संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05