Advertisement

धीरे-धीरे आशा बंधी और बन गया पक्का मकान

धीरे-धीरे आशा बंधी और बन गया पक्का मकान

सुबरी बाई का पक्के आवास का सपना हुआ पूरा, टपकती छत और जहरीले जीव-जंतुओं से रहेगी सुरक्षित

सुबरी बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जगदलपुर/ कभी खुद का पक्का मकान बनाना सपने से कम नहीं था, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण ) की सूची में नाम आने से धीरे-धीरे आशा बंधी और मेरा पक्का मकान बन गया। ये कहना है, दूरस्थ वंनाचल क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा में रहने वाली सुबरी बाई का, जिसे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जगदलपुर स्थित अजजा पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन में उसे नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् उसके घर की चाबी सौंपी। सुबरी बाई ने बताया कि लंबे समय तक कच्चे घर में रहने के कारण हर बारिश के मौसम में छत टपकने और पानी घुसने की चिंता बनी रहती थी। साथ ही बंदरों द्वारा भी उनके कच्चे मकान में खूब उत्पात मचाया जाता था। कच्चा आवास होने के कारण जहरीले जीव जंतुओं के घुसने का भी खतरा बना रहता था।
सुबरी बाई ने प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर की सुरक्षा और आराम का भरोसा है। प्रशासन ने उनकी मदद की, जिसके कारण उनका घर बन सकेगा। बारिश के दौरान जो समस्याएं पहले उन्हें हर साल झेलनी पड़ती थी, अब उनसे मुक्ति मिलेगी। इस पक्के आवास के मिलने से उनका जीवन सरल और सुरक्षित रहेगा और उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आवास योजना हम जैसे गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47