Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 05 जनवरी को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 05 जनवरी को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे

विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 05 जनवरी को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री साय प्रातः 11ः55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुलिस ग्राऊंड रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12ः25 बजे नवीन पुलिस ग्राउण्ड गरियाबंद पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 12.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात वे दोपहर 1.35 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 02.05 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 03.10 बजे गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री शाम 04.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन शामिल होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57