Advertisement

मुख्यमंत्री साय जिले को देंगे विभिन्न सौगात

मुख्यमंत्री साय जिले को देंगे विभिन्न सौगात

338 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

5 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में होगा कार्यक्रम का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 5 जनवरी को जिला गरियाबंद प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय जिले को विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात देंगे। मुख्य कार्यक्रम 5 जनवरी 2025 को पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री साय 338 करोड़ रूपए से अधिक के 193 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 219.03 करोड़ रूपए के 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 119.77 करोड़ रूपए के 44 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही विभागीय स्टॉलो का निरीक्षण कर हितग्राहियो को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करेंगे।
मुख्यमंत्री साय द्वारा किये जाने वाले मुख्य लोकार्पण कार्यो में देवभोग – अमलीपदर – उरमाल मार्ग लम्बाई 23 किलोमीटर का 36 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य। राजिम – पोखरा मार्ग का 24 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से उन्नयन कार्य लम्बाई 20 किलोमीटर, गरियाबंद जिले के बारदुला-नगरी- कांकेर- भानुप्रतापपुर – मानपुर मार्ग 47.60 किलोमीटर का 18 करोड़ 9 लाख रूपये की लागत से उन्नयन कार्य, नगर पंचायत राजिम अंतर्गत 14 करोड़ रूपये की लागत से सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापना एवं मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम उरमाल में 2 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से बने 33/11 के.व्ही उपकेन्द्र शामिल है।
इसी प्रकार मुख्य भूमि पूजन कार्यो में 70 करोड़ की लागत से कोपरा – पोखरा 25 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन कार्य, ग्राम पंचायत कोमा से ग्राम पीपरछेड़ी तक 4 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से पहुंच मार्ग का भूमि पूजन, गरियाबंद जिले के सिकासार जलाशय के जीर्णोद्धार हेतु 10 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत का भूमि पूजन, गरियाबंद विकासखंड के जड़जड़ा तटबंध निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत का भूमि पूजन, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत ग्राम धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों के लिए 10 करोड़ की लागत से छात्रावास का भूमि पूजन कार्य शामिल है। इसी प्रकार शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबंद मे 4 करोड़ 66 लाख रूपये की लागत से भवन निर्माण शामिल है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57