Advertisement

पत्रकार से अभद्रता करने वाले वन क्षेत्रपाल हटाये गये

पत्रकार से अभद्रता करने वाले वन क्षेत्रपाल हटाये गये!

प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने घटना की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के दिये निर्देश!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद / पत्रकार से अभद्रता करने के मामले में संज्ञान लेते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने वन क्षेत्रपाल पर बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व नरेश चन्द्र देवनाग को सीतानदी परिक्षेत्र के प्रभार से हटाते हुए धमतरी वन मंडल अंतर्गत विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है। साथ ही अभद्रता के संबंध में उक्त घटनाक्रम की सूक्ष्मतापूर्वक जांच कर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन सात दिवस के भीतर पीसीसीएफ कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश उप निदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद को दिये है। पीसीसीएफ कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद नरेश चन्द्र देवनाथ के द्वारा आईबीसी 24 न्यूज चैनल संवाददाता श्री संदीप शुक्ला से अभद्र व्यवहार किया गया है। जो कि एक शासकीय सेवक के लिये कर्तव्य के प्रति अशोभनीय कृत्य है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम – 3 के अनुसार शासकीय लोक सेवक द्वारा कोई भी ऐसा कृत्य शासकीय सेवा में अशोभनीय है। इस संबंध में पीसीसीएफ द्वारा कार्यवाही करते हुए वन क्षेत्रपाल को अन्यत्र पदस्थ किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57