छत्तीसगढ़नई दिल्लीराज्य

बढ़ती हुई महंगाई श्रमिकों पर मार बढ़ रहा है देश का अतीरिक्त भार इसका मंथन बंगाल से इंटक करेगा: स्वामीनाथ जायसवाल

बढ़ती हुई महंगाई श्रमिकों पर मार बढ़ रहा है देश का अतीरिक्त भार इसका मंथन बंगाल से इंटक करेगा: स्वामीनाथ जायसवाल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नई दिल्ली प्रेस वार्ता में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया एक आवश्यक बैठक कर देश की महंगाई पर चिंतन मंथन कर देश के श्रमिकों को इससे बाहर लाना पड़ेगा महंगाई डायन अब तो मार ही डालेगी, अप्रैल के पहले सप्ताह से भारत की आम जनता के लिए गर्मी के साथ कई तकलीफें एक सौग़ात बनकर आई हैं। देश में रोजमर्रा से लेकर कई आवश्यक चीजों के दाम बढ़ गए हैं। पहले ही महंगाई से जूझ रही आम जनता पर इस बोझ का खासा असर पड़ेगा। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम का प्रभाव का प्रत्यक्ष प्रभाव यह पड़ा की लगभग हर वस्तु के दामों में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। रिक्शा और टैक्सी में सफर तो पहले से ही महंगा था अब आम आदमी के आवागमन के सबसे सुलभ साधन बस का किराया 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गया है।
आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त है. पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें लगातार महंगी हो रही है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) के तत्वावधान में 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनजागरण अभियान की शुरूआत की जायेगी और 1 मई को इस अभियान का समापन पश्चिम बंगाल में किया जायेगा। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जायेगा।
इस कार्यक्रम को लेकर रविवार को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामीनाथ जायसवाल जी की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक बुलायी गयी। बैठक में विधायक, मंत्री समेत भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) के हभी पदाधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री स्वामीनाथ जायसवाल जी ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है। आज पूरा देश महंगाई की मार से त्रस्त है। मोदी सरकार को सबक सिखाना है। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) की ओर से और भी कई कार्यक्रम तय किये गये हैं। यह भी तय किया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) इस जनजागरण के जरिये पंचायत स्तर पर जायेगी और मोदी सरकार के कारगुजारियों के बारे में बतायेगी। सरकार के तीन साल पूरे होने को हैं। इन तीन वर्षों में सरकार ने जो काम किया है उस बारे में लोगों को बताया जायेगा।
बैठक में भूतपूर्व सांसद तथा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजैय्या सिरसिल्ला, दादरा-नगर हवेली के कार्यकारी अध्यक्ष तथा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गाँधी, राष्ट्रीय महासचिव तथा कोषाध्यक्ष सांतु करार, वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस डॉ. हौशिलाप्रसाद शर्मा, वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव किशोर वैती, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजकुमार रत्नाकर, राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेशाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, राष्ट्रीय विधी प्रभारी एड. जितेंद्र भारती, राष्ट्रीय प्रभारी फिल्म डिविजन श्रीमती सविता मल्लेश नायक, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष बने सिंह मीणा, उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष किरण जगताप, तमिलनाडु प्रदेशाध्यक्ष देवराजन, मध्य प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष राजेश अहिरवार समेत भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!