
एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फैसले का स्वागत किया
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को राज्यहित में बताया और कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाएँ और मजबूत होंगी।
एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त की, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फैसले का स्वागत किया
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को राज्यहित में बताया और कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाएँ और मजबूत होंगी।
रायपुर, 19 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी प्रमुख मांगें पूरी होने के बाद आज प्रदेशव्यापी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें इस निर्णय की जानकारी दी।
संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि कल से प्रदेशभर में सभी एनएचएम कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह राज्यहित और जनता के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि –
“छत्तीसगढ़ सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति संवेदनशील रही है। जनता का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
हड़ताल और सरकार की पहल
एनएचएम कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर थे।
राज्य सरकार ने चार मांगों को पूरा कर दिया है।
तीन मांगों पर समिति गठित कर कार्यवाही शुरू की गई है।
संविलयन, पब्लिक हेल्थ केडर और आरक्षण संबंधी मांगों पर निर्णय भारत सरकार को करना है।
स्वास्थ्य मंत्री की प्रतिक्रिया
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री की पहल पर हड़ताल समाप्त होने पर कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य का हर कर्मचारी परिवार का सदस्य है और यह निर्णय राज्यहित में सराहनीय है।
मुलाकात में उपस्थित प्रतिनिधि
इस अवसर पर विधायक किरण देव, एनएचएम कर्मचारी संघ से डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, कौशलेश तिवारी, हेमंत सिन्हा, दिनेश चंद्र, संतोष चंदेल, प्रफुल्ल पाल, डॉ. देवकांत चतुर्वेदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।









