छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

जांजगीर-चांपा के खेल प्रेमियों को नये साल में मिली स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सौगात

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जांजगीर-चांपा/ नववर्ष में जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय अब उन बड़े शहरों में शामिल हो गया है, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की अतिआधुनिक सुविधा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जांजगीर-चांपा जिले के खेल प्रेमियों को नये साल में खोखरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ कर बड़ी सौगात दी है।
जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, फुटबॉल, रनिंग ट्रैक, स्केटिंग, बास्केटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस जैसे कई खेलों का आनंद लिया जा सकता है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यहां बॉक्स क्रिकेट की सुविधा के साथ ही फुटबाल ग्राऊंड के लिए स्पेशल घास का मैदान तैयार किया गया है। इसके अलावा एथलेटिक प्रतियोगिताओं के लिए शानदार रनिंग ट्रैक भी तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से अंचल के खिलाड़ियों को न केवल अपनी खेल प्रतिभा को संवारने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका भी मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर खिलाड़ियों ने उन्हें ग्रीटिंग कार्ड और गुलाब का फूल भेंट कर नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को नई सुविधा देने के लिए उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के आग्रह पर बल्लेबाजी कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के छात्र प्रसिद्ध शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बनाया गया उनका चित्र भी भंेट किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के शुभारंभ अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, कमिश्नर महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जिले के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!