ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

PM मोदी का गुजरात दौरा: छोटे उद्यमियों, किसानों-पशुपालकों के हित सर्वोपरि, ₹5477 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा- "किसानों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों का हित सर्वोपरि है।" ₹5477 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और 3 किमी लंबा रोड शो।

PM मोदी का गुजरात दौरा: छोटे उद्यमियों, किसानों-पशुपालकों के हित सर्वोपरि, ₹5477 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में कहा- “किसानों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों का हित सर्वोपरि है।” ₹5477 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और 3 किमी लंबा रोड शो।

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में रोड शो किया और ₹5477 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने छोटे उद्यमियों, किसानों और पशुपालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार उनके हितों से कभी समझौता नहीं करेगी, चाहे कितना भी दबाव क्यों न आए।

PM मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें:

1. दो मोहन की धरती का जिक्र – मोदी ने कहा कि गुजरात सुदर्शन चक्रधारी मोहन (श्रीकृष्ण) और चरखाधारी मोहन (महात्मा गांधी) की धरती है।

2. आतंकवाद पर कड़ा रुख – उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने पहलगाम हमले का 22 मिनट में बदला लिया।

3. किसानों और उद्यमियों के लिए आश्वासन – पीएम ने कहा, “आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है। हमारी सरकार कभी भी किसानों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों का अहित नहीं होने देगी।”

4. गुजरात बना मैन्युफैक्चरिंग हब – मोदी ने कहा कि गुजरात अब इलेक्ट्रिक व्हीकल और सेमीकंडक्टर निर्माण का बड़ा केंद्र बन रहा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

5. GST रिफॉर्म का संकेत – दिवाली तक व्यापारियों को डबल बोनस देने की बात कही।

 

गुजरात के लिए बड़े ऐलान:

अहमदाबाद में 3 किमी लंबा रोड शो

साबरमती से कटोसन रोड ट्रेन को हरी झंडी

1,400 करोड़ की रेल परियोजनाओं की शुरुआत

साबरमती आश्रम का जीर्णोद्धार करने का ऐलान

मोदी ने क्या कहा:

“मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, या पशुपालक हों, सभी के लिए मैं आपसे बार-बार वादा करता हूं, आपका हित मोदी के लिए सर्वोपरि है। चाहे कितना भी दबाव आए, हम झेलने की ताकत बढ़ाते रहेंगे।”

 

पीएम मोदी अहमदाबाद के नरोडा से निकोल तक 3km लंबा रोड शो कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद में करीब 1,400 करोड़ रुपए के कई रेल प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दिखाई।
Praveen Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!