उत्तर बस्तर कांकेरछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

उत्तर बस्तर कांकेर : फास्टर केयर एवं स्पान्शरशिप की चिन्हांकित बच्चों को लाभान्वित करे-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला

बाल संरक्षण विषय की समीक्षा बैठक आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर : फास्टर केयर एवं स्पान्शरशिप की चिन्हांकित बच्चों को लाभान्वित करे-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कलेक्टर डॉ. प्रियका शुक्ला की अध्यक्षता में एकीकृत बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया द्वारा एजेण्डावार बिन्दुओं पर जानकारी दी गई। कलेक्टर ने बाल विवाह की रोकथाम तथा सड़क जैसे परिस्थितियों में निवासरत बच्चों के लिए सतत् रूप से समय-समय पर अभियान एवं सर्वे करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा बाल विवाह के संबंध में बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने एवं अगामी विवाह तिथियों में विशेष रूप से पंचायत स्तर पर निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। फास्टर केयर एवं स्पान्शरशिप की चिन्हांकित बच्चों को लाभान्वित करने के संबंध में जानकारी देते हुए योजना के संबंध में अवगत कराया गया। बालक कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत प्रकरणों की समीक्षा की गई जिसमें किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत होने वाले बच्चों का विवरण तैयार करने तथा पुलिस विभाग को समय सीमा में बच्चों को उपस्थित कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी हरिर्कितन राठौर, समाज कल्याण विभाग से उप संचालक सिनीवाली गोयल, आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक जयामनु, सांख्यिकीय विभाग के सहायक संचालक सीमा पाठक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, बालक कल्याण समिति, चाईल्ड लाईन, बालिका बालगृह सहित विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी सहित खेल कल्याण विभाग, श्रम विभाग, मुख्य नगर पालिका, बालक कल्याण समिति, चाइल्ड लाईन, बालगृह (बालिका), विषेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!