Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया जायजा

राज्यपाल रमेन डेका का जिला दौरा कार्यक्रम रद्द

अंबिकापुर, 28 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को सरगुजा जिला पहुंचे थे। गुरुवार को डेका ने मैनपाट के पर्यटन स्थलों का दौरा किया और केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने मैनपाट के करमा रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गुरुवार रात को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण सरगुजा जिले में तय सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च को बिलासपुर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के कारण भी डेका को आकस्मिक रूप से रायपुर रवाना होना पड़ा। वह शुक्रवार सुबह सड़क मार्ग से राजधानी के लिए रवाना हुए।

प्रोटोकॉल के अनुसार, शुक्रवार को तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण, अंबिकापुर स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों से संवाद और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके अलावा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक होनी थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57