कोरबाछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

जनगणना 2027 के लिए कोरबा में 30 पदों पर आउटसोर्स भर्ती, निविदा आमंत्रित

कोरबा जिला कार्यालय द्वारा जनगणना 2027 के लिए 28 तकनीकी सहायक और 2 एमटीएस पदों पर 18 माह की आउटसोर्स भर्ती हेतु निविदा आमंत्रित। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026।

जनगणना 2027 के लिए कोरबा जिला कार्यालय में 30 पदों पर आउटसोर्स भर्ती, निविदा आमंत्रित

कोरबा, 13 फरवरी 2026।भारत की जनगणना 2027 के सफल संपादन हेतु जिला कार्यालय कोरबा द्वारा जिले के अंतर्गत सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों के लिए कुल 28 तकनीकी सहायक तथा 02 एम.टी.एस. (Multi Tasking Staff) कार्मिकों की आवश्यकता जताई गई है। इन पदों पर नियुक्ति आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से 18 माह (जनवरी 2026 से जून 2027) की अवधि के लिए की जाएगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस संबंध में पंजीकृत आउटसोर्स / कंसल्टेंसी फर्म / मैनपावर प्रोवाइडर फर्मों से बंद लिफाफे में दर-निविदा (Quotation) आमंत्रित की गई है। इच्छुक फर्म अपनी निविदा 20 फरवरी 2026 को अपरान्ह 03:00 बजे तक जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन सायं 04:00 बजे खोला जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वेबसाइट पर उपलब्ध हैं पूरी शर्तें एवं निविदा प्रारूप

निविदा की शर्तें, निविदा प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in तथा जिला कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

प्रशासन ने इच्छुक एवं पात्र फर्मों से समय-सीमा के भीतर निर्धारित प्रारूप में निविदा प्रस्तुत करने की अपील की है।


जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज

जनगणना 2027 को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तकनीकी सहायक एवं एम.टी.एस. की नियुक्ति से डाटा संग्रहण, डिजिटल एंट्री, सत्यापन एवं अन्य तकनीकी कार्यों में गति आएगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!