Advertisement

सूरजपुर पुलिस ने दवना में हुए लूट मामले में 3 आरोपी को किया गिरफ्तार।

2,50,000/- रूपये नगदी एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: बीते 7 जुलाई 2021 को प्रार्थी सुनील कुमार पिता हरिकेश्वर प्रसाद ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 जुलाई को वाहन यूपी 64 एडी 3218 के वाहन चालक शिवसागर के साथ अपने घर आरंगपानी, थाना म्योरपुर, जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश जा रहे थे कि जो कार वाहन ग्राम दवना मेन रोड़ अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद गांव वाले का भीड़ इकट्ठा कर वाहन में तोड़फोड़ कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिए, चालक शिवसागर को चोट पहुंचाते हुए उससे 4,76,000/- रूपये तथा पहने हुए सोने का चैन, लाॅकेट, कुण्डल, ब्रेसलेट, अंगूठी, आर.सी. व बीमा बुक को लूट लिये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 69/21 धारा 392, 323, 427 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्रीमती भावना गुप्ता ने घटना में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी एवं लूट की रकम व आभूषणों को बरामदगी के लिए थाना झिलमिली की पुलिस टीम गठित कर लगाया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली की पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर संदेही राजा प्रकाश पण्डवार, राजेश पैंकरा, सुखनेश्वर पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वाहन में तोड़फोड़ करना एवं वाहन चालक को मारपीट कर 3 लाख रूपये लूटकर ले जाना कबूल किये। मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपी 1. राजा प्रकाश पण्डवार पिता रामदास पण्डवार उम्र 32 वर्ष निवासी दवना के कब्जे से 80,000/- रूपये नगदी, घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी, 2. राजेश कुमार पैकरा ऊर्फ पप्पू पिता भज्जू राम पैकरा उम्र 24 वर्ष निवासी रैसरा चैकी चेंद्रा के कब्जे से 85,000/- रूपये 3. सुखनेश्वर पैकरा ऊर्फ टहलू पिता बीर साय उम्र 30 वर्ष निवासी दवना के कब्जे से 85,000/- रूपये बरामद कर तीनों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों के निशानदेही पर लूट किये रकम में से 2,50,000/- रूपये नगदी एवं घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी जप्त किया गया है। आरोपियों ने बताया है कि लूट की राशि 50 हजार रूपये को खर्च कर दिया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली चित्ररेखा साहू, एएसआई लवकुश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक हेमंत सोनवानी आरक्षक कमलेश मानिकपुरी, राजू कुमार व महिला आरक्षक प्रफुल्ला मिंज सक्रिय रहे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57